एच•एम•सी• स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड संख्या 13 में मेगा हेल्थ फेयर



हावड़ा, 25 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड संख्या 13 में वार्ड की भाजपा पार्षद गीता राय के सौजन्य से मेगा हेल्थ फेयर का आयोजन किया गया। उत्तर हावड़ा के किंग्स रोड स्थित जनता आदर्श विद्यालय के प्राथमिक विभाग में सुबह 11 बजे से संध्या 4 बजे तक विभिन्न बीमारियों के विशिष्ठ चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क जांच कर दवाइयाँ दी। विशेष कर नेत्र परीक्षण के लिए कोलकाता के विख्यात सुश्रुत आई फाउंडेशन के डाॅ• प्रदूत घोष, डॉ• बिनोद हेम्ब्रम, डॉ• सैकत कसको, डॉ• सौमेन टुडू, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ• पी• बी• दास, डॉ• हलीमा खातून, दंत चिकित्सक बनहि राहा, आहार विशेषज्ञ सोहिली दास, ईएनटी के डॉ• अमर सामंतो की देख रेख में स्थानीय लोगों ने शिविर का भरपूर लाभ उठाया।

कार्यक्रम संयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय रहें। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक लोगों ने नेत्र परीक्षण का लाभ उठाया। आगामी 10 जून 2018 को सौ से अधिक लोगों को वार्ड पार्षद के कार्यालय से निःशुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा और कई लोगों का आपरेशन 07 जून 2018 को होना तय किया गया है।

बता दें कि वार्ड के विविन्न इलाकों में समय समय पर अलग अलग बीमारियों के विषय को केन्द्रित कर शिविर का आयोजन किया जाता है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News