सम्मेलन के बहाने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना लक्ष्य - जगदीश सिंह कुशवाहा



संतोष यादव, सुलतानपुर, 04 सितम्बर। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सुशासन का वादा कर सत्ता में आई भाजपा के राज में बलात्कारियों और भ्रष्ठाचारियों की बाढ़ सी आ गई है। यह बातें समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग ही अपनी सरकार से संतुष्ट नहीं है। प्रदेश अराजकता की राह पर है। जीवन रक्षा से जुड़े स्वास्थ्य महकमें की व्यवस्था चरमरा गई है। गोरखपुर की घटना इसकी नजीर है। पत्रकारों द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण को बैठाये जाने पर कहा कि इसका कोई असर नही होगा। जाति की राजनीति करने वालों की पोल खुल गई है। हम लोहिया के सिद्धान्तों पर चलने वाले लोग है। जाति की राजनीति पर भरोसा नहीं करते है। ये वही लोग है जिन्होंने गणेश जी को भी दूध पिला दिए। ये मुद्दों से भटकाने की साजिश का खेल भाजपा अर्से से खेलती आ रही है। गठबंधन के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि समय तय करेगा कि गठबंधन की दिशा क्या होगी। यूपी में हमे गठबंधन से कोई फायदा नहीं है। अन्य प्रदेशों की स्थिति अलग है। यूपी की अलग है। 5 सितम्बर को होने वाले सक्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर कुशवाहा ने कहा कि सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीतियों नीतियों से अवगत कराने के साथ ही प्रशिक्षित करना लक्ष्य है। वही मुलायम सिंह यादव द्वारा नई पार्टी बनाये जाने के सवाल इसे मीडिया की उपज बताया साथ ही उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भी पार्टी मजबूती से उतरेगी। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रो• रामसहाय यादव पूर्व मंत्री डा• संदीप शुक्ला पूर्व विधायकगण सफ़दर रजा, अरुण वर्मा, महामंत्री मो• अहमद, उपाध्यक्ष अवधेशधर दूबे, डा• आशीष द्विवेदी, कोषध्यक्ष सूर्यलाल यादव, कार्यालय प्रभारी श्यामकरन विश्वकर्मा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष बैभव मिश्र आदि मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News