महेशतला विधानसभा सीट पर उपचुनाव शांतिपूर्ण



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 29 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

दक्षिण 24-परगना जिले के महेशतला विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस सीट के लिए 70 फीसद से ज्यादा वोट पड़े। राज्य चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि पहले चार घंटे में 33 फीसदी और दोपहर तीन बजे तक लगभग 65 फीसदी मतदान हुआ। मतदान सुबह सात से लेकर शाम छह बजे तक चला। सूत्रों ने बताया कि चुनाव के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

महेशतला विधानसभा सीट पर सोमवार को होने वाले उपचुनाव में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस, भाजपा व वाममोर्चा के बीच तिकोना मुकाबला था। तृणमूल कांग्रेस ने यहां की विधायक रही कस्तूरी दास के पति दुलाल दास को मैदान में उतारा था। कस्तूरी के निधन की वजह से ही इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। कांग्रेस ने इस सीट पर वाममोर्चा उम्मीदवार को समर्थन दिया था। भाजपा ने सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक सुजीत घोष जबकि वाममोर्चा ने एक स्थानीय नेता प्रभात चौधरी को टिकट दिया था।

तृणमूल कांग्रेस की यहां जीत पक्की मानी जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि क्या कांग्रेस की मदद से माकपा दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहेगी या भाजपा यहां भी नंबर दो पर कब्जा करेगी।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News