तृणमूल ने भाजपा उम्मीदवार को 62 हजार वोटों से हराया



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 31 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

महेशतला विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार दुलाल दास ने अपने विरोधी भाजपा उम्मीदवार सुजीत घोष को 62 हजार 324 वोटों से हरा कर दोबारा जीत ली है। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को 1,04,206 वोट मिले हैं। माकपा उम्मीदवार प्रभात चौधरी को 30180 वोट मिले हैं।

तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने शानदार जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा से कहा कि पहले यू•पी• और दिल्ली संभालो, तब बंगाल की तरफ आंख उठाना। पांच साल पहले तृणमूल ने यह सीट 12472 वोटों से जीती थी और अब 62 फीसद वोट मिले हैं। दूसरी ओर, भाजपा की यू•पी•, पंजाब, बिहार में बुरी हालत है। इससे ही पता चलता है कि देश के लोग भाजपा के खिलाफ हैं!

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News