ग्रीन एन्वायरोंस इंडिया की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण उत्सव



हावड़ा, 05 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

तय कार्यक्रम के अनुसार वी• के• सिंह की अध्यक्षता में विजय ओझा, अनिल कुमार सिंह, राज़वल्लभ प्रसाद, शरद चौधरी एवं कार्तिक प्रसाद की सक्रिय उपस्थिति में आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर हावड़ा नगर निगम के 15 नम्बर वार्ड से पार्षद अरूप चक्रवर्ती तथा 10 नम्बर वार्ड से पार्षद मन्जीत राफेल के विशेष मौजूदगी में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसके तहत आज सैंकङो पौधे लगाये गये।

वहीं ग्रीन एन्वायरोंस इंडिया की ओर से पार्षद अरूप चक्रवर्ती तथा मन्जीत राफेल के प्रति आभार प्रकट किया गया। साथ साथ उनकी सक्रिय उपस्थिति पर बताया गया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने अपना मूल्यवान समय प्रदान कर इस कार्यक्रम को प्रेणनादायक बनाने में अहम भूमिका अदा की।

वहीं कार्यक्रम दौरान गोलाबारी थाना के एक अधिकारी की वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय उपस्थिति भी ग्रीन एन्वायरोंस इंडिया के कार्यकर्ताओं के हौसले को बल प्रदान करता नजर आया।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News