भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया



हावड़ा, 05 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के विशेष अवसर पर हावड़ा नगर निगम वार्ड संख्या 13 से भाजपा पार्षद गीता राय सहित महिला कार्यकर्ताओं ने किंग्स रोड स्थित नमकगोला घाट पम्पिंग स्टेशन परिसर पर वृक्षरोपण किया। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष वार्ड संख्या 13 के विविन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाता है और वर्षों इसकी देखरेख का जिम्मा वार्ड पार्षद के कर्मचारियों की रहती है।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय, उत्तर हावड़ा मंडल 3 के महासचिव सुरेंद्र जैन, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश राय, महासचिव अविनाश प्रताप सिंह, संतोष सिंह, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबिता जैन, मंडल 3 की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबिता जैन सेठी, सचिव गुड़िया चौधरी, विशाल सिंह, दीपक स्वामी, विवेक प्रसाद एवम सनी सिंह ने वृक्षारोपण पश्चात पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News