क्लोरोफिलऐशन-सेव ट्री प्लांट ट्री द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम



हावड़ा, 05 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

क्लोरोफिलऐशन-सेव ट्री प्लांट ट्री के सदस्यों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उदयनारायणपुर हावड़ा के शिवानीपुर ग्राम स्थित काली मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शेखर बनर्जी तथा मानस भुइँया ने छात्रों के सहयोग से वृक्षारोपण के एकदिवसीय कार्यक्रम को दिशा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत प्लास्टिक द्वारा हो रहे प्रदूषण पर रोक एवं वृक्षारोपण के महत्व पर वक्तव्य के साथ हुआ। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण को 50 जीवनदायी पेड़ों को अलंकृत किया गया जिसमें महोगनी, सफेदा, अमरूद, आम, अर्जुन व नीम जैसे गुणकारी पौधे शामिल हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रेरणास्रोत अनिकेत मुखर्जी (सब-इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल, आमता इस्ट एंड बाली सर्कल) उपस्थित रहे जिनके परिकल्पना और अथक प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News