सप्तदिवसीय श्रीमद्-भागवत कथा का आयोजन



हावड़ा, 08 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

तेजस्वनी माहेश्वरी महिला समिति की ओर से बुधवार 06 जून 2018 से सप्तदिवसीय श्रीमद्-भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें प्रथम दिवस की कथा के साथ साथ तुलसी अर्चना भी सम्पन हुई। मुख्य यजमान भंवरलाल, सुशीला जाजू, उत्तम, अंजु जाजू, इंद्र चन्द्र, सरोज झंवर द्वारा व्यासपीठ की पूजा के पश्चात पंडित बाल व्यास श्री किशोरचंद्र जी ने कथा में भागवत माहात्म्य एवं सुमधुर भजनों का रस पान कराया। इस रस में सारे भक्त भाव विभोर हो गए। मुख्य अतिथि रूप में पार्षद गीता राय, उमेश राय सहित वी•के•पी•एम•एम•एस• की सीमा भट्टर भी उपस्थित हुई।

वहीं जमुना हेड़ा, सरोज झंवर, गणपति लड्डा, दुर्गा मूंधड़ा, जया तापड़िया, सरिता बाहेती, सुलोचना मूंधड़ा, सुधा लाहोटी, सुधा सोमानी और समस्त कार्यकारिणी टीम सक्रिय दिखा।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News