आनंद सुमन का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन



संतोष यादव, सुलतानपुर, 10 सितम्बर। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सूबेदार केदारनाथ श्रीवास्तव के सुपौत्र व धीरेन्द्र श्रीवास्तव मुन्नन के सुपुत्र आनंद सुमन उर्फ चुनमुन का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है।जिला मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थिति लाला का पुरवा पलहीपुर निवासी आनंद सुमन चुनमुन जिले के सीनियर अधिवक्ता व पत्रकार जितेंद्र श्रीवास्तव के भतीजे है। इनके परिवार में चार पीढ़ियों से कैप बेल्ट (वर्दी) की नौकरी होती चली आ रही है। यहाँ इस क्षेत्र में यह परिवार फौजी परिवार के रूप में जाना जाता है। आनंद सुमन ने उसी परंपरा को शान से निभाया है। भतीजे के चयन से गदगद पत्रकार जीतेन्द्र श्रीवास्तव कहते है कि हमें उस पर गर्व है, वजह संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के लिए आयोजित इस चयन की प्रारंभिक परीक्षा में एक लाख के करीब प्रतियोगी थे जिनमें अट्ठारह सौ को ही चुना गया है।
उन्ही अट्ठारह सौ लोगो में से एक नाम आनंद सुमन का भी है। उधर इस लाडले बेटे द्वारा देश सेवा का संकल्प लेकर इस क्षेत्र में जाने पर सराहना के साथ बधाइयों का दौर जारी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News