सामाजिक भाइचारे का संदेश, गैर-मुस्लिमों ने दी इफ्तार की दावत



---प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता, 10 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● कोलकाता नगर निगम के एमएमआईसी मंज़र इक़बाल ने कहा कि इस इफ्तार दावत ने साबित कर दिया कि बंगाल में सभी धर्म व जाति के लोग एकजुट है।

महानगर के वार्ड संख्या 61 के अंतर्गत पड़ने वाले पार्क लेन में एक अनोखा इफ्तार दावत देखने को मिला। इस इफ्तार दावत का आयोजन गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किया गया। पार्क लेन गोल्डन क्लब की ओर से आयोजित इस इफ्तार पार्टी में 400 से अधिक रोजा रखने वाले मुस्लिम भाई उपस्थित रहें। साथ ही इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किए कोलकाता नगर निगम के एमएमआईसी मंज़र इक़बाल ने कहा कि गैर मुस्लिम भईयों की ओर से आयोजित इस इफ्तार दावत ने साबित कर दिया है कि बंगाल में सभी धर्म व जाति के लोग एकजुट है और सभी भाई चारे के साथ एक दूसरे की फिक्र करते हैं। खुदा की राह में समर्पित कर देने का प्रतीक पाक महीना माह-ए-रमजान न सिर्फ रहमतों और बरकतों की बारिश का महीना है, बल्कि समूची मानव जाति को प्रेम भाईचारे और इंसानियत का संदेश भी देता है। इस पाक महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करता है।

वहीं क्लब के अध्यक्ष डोमिनिक राव ने कहा कि शांति और भाईचारे से ही विकास का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। इस इफ्तार पार्टी के आयोजन का मूल मकसद एक-दूसरे को करीब लाना था। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष सैयद साजिद, महासचिव राजेश यादव उर्फ छोटू, कोषाध्यक्ष शिबू यादव, राकेश जानेरिया (सोनू) समेत अन्य उपस्थित रहें।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News