जब छात्रा ने ममता को दुर्गा बताया



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 12 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मैम यू अार जीनियस। वीरभूम के कोटासूर स्कूल की छात्रा अनिीशा मंडल इस साल उच्च माध्यमिक में टाप 8 में रही हैं। नेताजी इंडोर स्टेडियम में अचानक माइक्रोफोन में गूंजती छात्रा की आवाज सुन सारे लोग उसकी ओर देखने लगे। उसने कहा कि आप देवी दु्र्गा की तरह 10 हाथों से जिस तरह हम गांव की लड़कियों के लिए सुविधाएं प्रदानकर रही हैं, उससे हम धन्य हैं। कन्याश्री के कारण हम लोग शिक्षा में आगे जा रही हैं।

इस मौके पर ममता ने 10वीं और 12वीं में टाप करने वाले 248 छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान करने का एलान करते हुए कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। एक फैसला लिया है, मैने मुख्य सचिव से कहा है कि सारे छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए एक बैंक डिपाजिट किया जाए। सारे लोगों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपए जमा किए जाएंगे। बाद में भले ही आप लोग 10 हजार लाख रुपए कमाएं लेकिन मेघा के कारण यह मत भूलें कि यह मां की अमानत है, माटी की अमानत है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News