"भारत में शहरी परिप्रेक्ष्य में लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी" विषय पर व्याख्यान देने जेनेवा जायेगी ऋचा सिंह



संतोष यादव, लखनऊ, 14 सितम्बर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गौरव शाली इतिहास में प्रथम महिला छात्र संघ अध्यक्ष होने का गौरव हासिल करने वाली संघर्ष की मिसाल ऋचा सिंह जिनेवा में 13 से 25 सितंबर 2017 तक "संसदीय लोकतंत्र" पर होने वाले विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वहां वे "भारत में शहरी परिप्रेक्ष्य में लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी" विषय पर अपना पक्ष रखेगी। तेरह दिवसीय आयोजित इस कार्यक्रम में 18 सितंबर को "भारत में लोकतंत्र"विषय पर चर्चा होगी, जिसे पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह सम्बोधित करेगी। यह कार्यक्रम जनेवा के अल्बर्ट क्रिश्मन सेंटर ऑन डेमोक्रेसी एवं ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए ऋचा सिंह 16 सितंबर को यहां से रवाना हो रही है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News