कियो जापान शोटोकान कराटे डू वेस्ट बंगाल : 14 गोल्ड, 10 सिल्वर, 6 ब्रौंज मेडल के साथ साथ चैंपियन आफ दी चैंपियन



कोलकाता, 25 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आॅल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप 2018 के खेल 24 जून को चिनसुरा म्युनिसिपॉलटी हॅाल में आयोजित हुआ। जिसमें कियो जापान शोटोकान कराटे डू वेस्ट बंगाल ने 14 गोल्ड, 10 सिल्वर व 6 ब्रौंज मेडल के साथ साथ चैंपियन आफ दी चैंपियन भी अपने नाम किया।

बता दें कि इस चैंम्पियनशिप में 254 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हावड़ा की रूकैया परवीन अपना पिछला रिकार्ड जारी रखते हुए फाइट मे गोल्ड तथा काता मे सिल्वर, मजहर इकबाल काता व फाइट मे ब्रांज और तोपसिया-कोलकाता के मोहम्मद अरमान ने काता व फाइट में गोल्ड तथा तनवीर अली ने चैंपियन आफ दी चैंपियन अवार्ड जीता।

कियो जापान शोतोकान बंगाल के टेक्निकल डायरेक्टर रेनसी मो० कौशर, सेनसी हैदर अली, सेनसी मो० जलील, सेनसी अब्दूल अज़ीज खान ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें मुबारकबाद दी।

बता दें कि 8 जुलाई को हावड़ा मे शोतोकान टेक्निकल ट्रेनिंग कैम्प रखा गया है जिससे कियो जापान शोतोकान के खिलाड़ी आने वाले समय में दिन प्रति दिन बेहतरीन प्रदर्शन कर सके।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News