संतोष यादव, सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश। जनपद के अन्तर्गत अर्जुनपुर (चौधरी का पुरवा) गांव के अरुण कुमार निषाद (पुत्र स्व. राजमणि निषाद) को लखनऊ विश्वविद्यालय, संस्कृत तथा प्राकृत भाषा विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रामसुमेर यादव के निर्देशन में 'आधुनिक संस्कृत साहित्य में महिलाओं का योगदान' विषय पर अपना शोधकार्य पूर्ण किया है। अरूण कुमार निषाद ने राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठीओं में 25 से अधिक शोधपत्रों का वाचन किया है। इनके देश विदेश की शोध पत्रिकाओं में 20 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो गये हैं। ये हस्ताक्षर आदि कई शोध-पत्रिका के संपादक मंडल में भी हैं। इनकी हिन्दी की कई कविताएं और ग़ज़लें देश की प्रसिद्ध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। इन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, भाईयों तथा मित्रों को दिया है।