भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का होर्डिंग्स उतारा व नष्ट किया गया



हावड़ा, 27 जून 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बंगाल प्रवास के ठीक पहले दिन हावड़ा के सरत सदन में आयोजित आईटी सेल की बैठक पूर्व हंगामा शुरु हो गया जब सूचना मिली कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का होर्डिंग्स उतारा व नष्ट किया जा रहा है।

वहीं घटना स्थल का जायजा लेने जिला भाजपा अध्यक्ष सुरजीत साहा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय सहित अन्य कार्यकर्ता पहुँचे। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने बताया कि मौके पर पहुँच कर हमने देखा कि तृणमूल नेता एवं मेयर परिषद सदस्य गौतम चौधरी, वार्ड संख्या 36 के अध्यक्ष समीम अहमद, वार्ड संख्या 35 के तृणमूल अध्यक्ष बबलू चौरसिया, मध्य हावड़ा तृणमूल के महासचिव सुशोभन चक्रवर्ती सहित लगभग 20 से 25 लोगों ने अवनी मॉल से लेकर फरसोर रोड तक सड़कों के किनारे लगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बैनर व होर्डिंग्स सहित भाजपा का झंडा खोलकर उसी स्थान पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा व ममता बनर्जी का होर्डिंग लगा रहे थे और पुलिस मूकदर्शक बनकर देख रही थी। हमारे होर्डिंग्स नष्ट भी पाए गये।

इस घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हावड़ा कोर्ट के पास चौराहे पर डेरा डालते हुए यातायात सेवाओं का अवरोध किया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सड़क पर बैठ गए। भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बंगाल के प्रभारी एजाज अहमद, प्रदेश अध्यक्ष देवजीत सरकार, महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव शशि अग्निहोत्री, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रभाकर पंडित, महासचिव ओम प्रकाश सिंह और मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिला अध्यक्ष ने शिवपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी और चेताया कि आरोपियों के खिलाफ कारवाई नहीं हुई तो भाजपा बड़ा आन्दोलन करेगी।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News