मुकुट पूजन के साथ तुलसीघाट की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ



काशी। संत गोस्‍वामी तुलसीदास जी द्धारा स्‍थापित 483 वर्ष प्राचीन तुलसीघाट की रामलीला का शुभारंभ शनिवार 16 सितम्बर को मुकुट पूजन से हुआ। अखाड़ा गोस्‍वामी तुलसीदास एवं संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्‍वम्‍भरनाथ मिश्र ने विध्‍नहर्ता भगवान श्रीगणेश, श्रीराम, लक्ष्‍मण, भरत, शत्रुध्‍न एवं माता सीता का अभिनय करने वाले स्‍वरूपों और मुकुट का पूजन व आरती करके रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मूल श्रीरामचरितमानस के पांच दोहों और चौपाइयों का रामायणियों ने सस्‍वर पाठ कर लोगों को भावविभोर कर दिया।

तुलसीघाट की रामलीला में अंकित झा -श्रीराम , शुभम उपाध्‍याय- लक्ष्‍मण , हर्ष कुमार दूबे -सीता ,अभिषेक मिश्रा -भरत अौर शत्रुध्‍न की भूमिका में अंकित मिश्रा है। पंडित श्‍याम बिहारी पाण्‍डेय के व्यास्तव में रामलीला का मंचन तुलसीघाट से लंका तक लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र में श्रीरामचरित मानस के प्रसंगो का जीवंत मंचन होगा। रामलीला को डिजिटल स्वरुप देने के लिए बीएचयू के न्यूरोलाजिस्ट प्रो• विजयनाथ मिश्र के निर्देशन में दो दर्जन टेक्निशियनों की टीम तुलसीघाट की रामलीला को देश- दुनिया के विभिन्न हिस्सों में प्रसारित करेगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News