---रंजीत लुधियानवी, हावड़ा, 02 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सिख धर्म के छठवें गुरू श्री गुरू हरगोविंद साहिब जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस मौके पर रविवार को हावड़ा के गेस्टकीन स्थित गुरूद्वारा भाई लालो जी और जिले के शालीमार स्थित गुरूद्वारे में आयोजन किया गया। पंजाब के जालंधर से यहां पहुंची तो बच्चियों जसमीत कौर और रमनदीप कौर ने दोनों जगह अपने भावपूर्ण कीर्तन गायन से मौजूद लोगों को भाव विभोर कर दिया। मालूम हो कि जसमीत एमएससी तीसरे वर्ष की छात्रा है और रमनदीप नौंवी कक्षा की छात्रा है।
गुरूद्वारा गेस्टकीन में दोपहर और शालीमार गुरूद्वारा में शाम के कीर्तन दरबार में दोनों बच्चियों ने दो घंटे से ज्यादा गुरूवाणी कीर्तन और शब्द गायन किया और मौके पर मौजूद संगत को भाव विभोर कर दिया। मालूम हो कि जसमीत को 200-250 शब्द जबानी याद हैं और उन्होंने श्रृद्धा और लगन के साथ शब्द गायन किया। दोनों जगह कीर्तन और शब्द गायन के बाद गुरू का लंगर चला, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने गुरू का लंगर ग्रहण किया।