9 अगस्त जेल भरो, मोदी गद्दी छोड़ो



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 05 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आल इंडिया भारत कृषक सभा की ओर से आगामी 9 अगस्त को देश भर में ‘जेल भरो-मोदी गद्दी छोड़ो’ नारे को लेकर अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके बाद पांच सितंबर को देश भर के किसान सभा के झंडे तले दिल्ली में इकट्ठा होंगे। सभा के अखिल भारतीय सचिव हन्नान मोल्ला ने कहा कि दूसरे मामलों को लेकर लोकसभा, विधानसभा का विशेष अधिवेशन बुलाया जा सकता है, लेकिन किसानों की आत्महत्याओं, उनकी समस्याओं को लेकर एक विशेष अधिवेशन क्यों नहीं बुलाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे किसी को भी पूरा करने में समर्थ नहीं हुई है। देश भर में झूठा प्रचार किया जा रहा है कि किसानों की आय दोगुनी हो गई है। जबकि किसानों को फसल की न्यूनतम दर भी नहीं मिल रही है। इसके बाद देश में छह कारीडोर बनाने के बहाने केंद्र सरकार किसानों की जमीन लेने की कोशिश कर रही है। इसके खेती और किसानों की हालत और भी दयनीय हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार की ओर से चार साल के कामकाज पर एक पुस्तिका जारी की गई थी। इसके बाद 2018 में एक और पुस्तिका जारी की गई है। लेकिन दोनों के आंकड़ों में भारी फर्क है। उन्होंने कहा कि एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर का काम चालू है और दिल्ली में राज्य के कम से कम 5000 किसान इ कट्ठा होंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News