आंगनवाड़ी सेविकाओं की हड़ताल को शिवसेना का समर्थन



--- जितेन्द्र मिश्रा, ब्यूरो महाराष्ट्र।

* हड़ताल को लेकर सकते में सरकार

* लगा दबाव डालने का आरोप

मुम्बई।आंगनवाडी सेविकाओं की हड़ताल समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। महिला व बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे ने आंगनवाड़ी सेविकाओं से हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया है लेकिन आंगनवाड़ी सेविकाओं ने सरकार पर दबावतंत्र का आरोप लगाते हुए हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।

इधर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को समर्थन देकर मामले को और तूल दे दिया है। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भरोसा दिलाया है कि आंगनवाड़ी सेविकाओं को पार्टी का पूर्ण संरक्षण है। जरूरत पड़ी तो आंगनवाड़ी सेविकाओं के अधिकार के लिए शिवसैनिक सड़क पर उतरेंगे।

सेना भवन में बुधवार को आंगनवाड़ी कर्मचारी कृति समिति के पदाधिकारियों ने उद्धव से मुलाकात की और अपनी समस्याएं बताई। समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार हमारी हड़ताल को दबाने का प्रयाश कर रही है। हम सरकार के दबाव के आगे नहीं झुकेंगे। हमारी हड़ताल जारी रहेगी। सरकार का अन्याय हम नहीं सहेंगे। मानधान बढ़ाने से सरकार ने इनकार कर दिया है। पदाधिकारियों ने उद्धव को बताया कि आगामी दिनों में हड़ताल और तीव्र होगी। सरकार के दबाव के आगे हम झुकनेवाले नहीं हैं। उद्धव ने आंगनवाड़ी सेविकाओं के शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि शिवसेना उनके साथ खड़ी रहेगी।

* मंत्री और समिति पदाधिकारियों में विरोधाभास

याद दिला दें कि बीते सोमवार को समिति पदाधिकारियों के साथ महिला व बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे की बैठक सहयाद्री अतिथिगृह में हुई थी। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का हवाला देते हुए पंकजा ने पदाधिकारियों से हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया था। पंकजा ने कहा कि मानधान बढ़ाने के लिए सरकार सकारात्मक है। वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त विभाग को अग्रेसित किया गया है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News