हमारी सोच वोट बैंक की राजनीति का नहीं है – नरेन्द्र मोदी



• हर हर महादेव के नारे लगे

• भावुक हो उठे प्रधानमंत्री

संजय पाठक, वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र के शाहंशाहपुर में आयोजित पशुधन आरोग्य मेले में मंच से संम्बोधित करने के लिए जैसे ही प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी माईक की ओर बढ़े लोगो ने हर हर महादेव के नारे से उनका स्वागत किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि हमारी सोच वोट बैंक की राजनीति का नहीं है। पूरवर्ती सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि 70 सालों से सिर्फ वहीं कार्य किया गया जो वोट बैक बनाने के काम आए, पशुओं के विकास और संवर्धन के लिए ठोस कार्य नहीं किये गये। किसी ने यह नहीं सोचा कि किसानों के विकास का मार्ग पशु पालन से भी होकर गुजरता है। आज प्रति पशु दुग्ध उत्पादन की छमता बढ़ाने की आवश्यकता है। जो नस्लीय सुधार के जरिए ही सम्भव है। खेती में स्वाईल हील कार के महत्व की जानकारी लोगो को दी।

इसके पूर्व प्रदेष अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने मंच के माध्यम से अपने संबोधन मे काशी को विश्व स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास करने पर पीएम को बधाई दी। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैश्विक नेता के रूप में भारत का सम्मान पूरे विश्व में कायम करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया तथा आवास योजना पर विस्तार से चर्चा की।

• पचास हजार रूपया सालाना बचता है।
मंच से अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि हर इंसान गंदगी से नफरत करता है मगर स्वच्छता हमारा स्वभाव नहीं बन पा रहा है। इसका दयित्व हम दुसरों पर सौप देते है। यूनिसेफ के 10 हजार परिवार पर किये गये सर्वे रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने जोर देकर ये बात बतायी कि मात्र शौचालय के निर्माण से प्रत्येक परिवार का 50 हजार रूपया सालाना बचत हो सकता है। इस अवसर पर उन्होंने मुसहर बस्ती में एक शौचालय की नीव भी रखी।

• विद्युत बिल में अब करोड़ो बचने लगे है
उन्होंने बताया कि एलईडी बल्ब के प्रयोग पर सरकार के प्रयास ने परिणाम लाने शुरू कर दिये है। हर साल काशी के लोगों का सवा सौ करोड़ तथा नगर निगम का तेरह करोड़ रूपया बच रहा है। कुड़े कचरे से पैदा होने वाली बिजली से 40 हजार घरों में रोशनी की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंच से ही प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र की चार महिलाओं एक पुरूष तथा शहरी क्षेत्र की पाँच महिलाएं लाभार्थियों को लाभान्वित किया। अपने पुराने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि 2022 तक सभी का अपना घर होगा। करोड़ों घर बनाने के सरकार के प्रयास से करोड़ों लोगो को रोजगार के अवसर मिलेगे। किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के विकास के सभी आयामों पर काम प्रारम्भ करने की बात कही।

• जब भावुक हो गये प्रधानमंत्री
अपने संबोधन के प्रारम्भ में ही प्रधानमंत्री ने चिलचिलाती धूप में खड़े हजारों लोगो से मंच से माफी मांगते हुए कहा मुझे आशीर्वाद देने के लिए आप जो धूप में तप रहे है वो व्यर्थ नहीं जाने दूँगा। उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि शौचालय का ग्रामीणों ने इज्जत घर नाम देकर शौचालय को प्रतिष्ठा प्रदान कर दिया।

• ये रहे उपस्थित
मंचासीन लोगों में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, पशुपालन विकास मंत्री एस०पी० सिंह बधेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा चंदौली से सांसद महेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिखा द्विवेदी ने किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News