बी•एच•यू• मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त



* मुख्यमंत्री ने मामले को लिया संज्ञान में

* मामले में लापरवाही पर जल्द बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

* प्रमुख सचिव गृह लगातार आईजी रेंज और कमिश्नर के कॉन्टेक्ट में

* निदेशक के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर चिकित्सकों ने निकाला शांति मार्च

वाराणसी, 24 सितम्बर। बीएचयू में फिर आगजनी बीती रात की हिंसक घटनाओं जैसे लाठीचार्ज, आगजनी, तोड़फोड़, फायरिंग के बाद परिसर शांति बहाली की ओर बढ़ ही रहा था कि अचानक परिसर का माहौल एकाएक गर्म हो गया। दोपहर 12 बजे ब्रोचा छात्रावास के सामने से गुजर रहे ट्रेक्टर में आग लगा दी गई वहीं एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर शांति मार्ग निकाल रही छात्राओं पर प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में आधा दर्जन छात्राओं के घायल होने की सूचना है। इसके बाद त्रिवेणी छात्रावास के पास आन्दोलनकारियों ने जमकर पथराव किया। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने लाठी पटककर आन्दोलनकारियों को तितर - बितर कर दिया।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो• वी• के• शुक्ला के नेतृत्व में रविवार को दोपहर में संस्थान के प्रोफेसरों, सर सुन्दरलाल अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों एवं अन्य कर्मचारियों ने बीएचयू में हूई हिंसा के विरुद्ध हाथों में काली पट्टी बांधकर शांति मार्च निकाला। संस्थान के अधिकारियों का शांति मार्च मालवीय भवन से प्रारंभ होकर सिंहद्वार तक गया। लंका स्थित मालवीय जी को माल्यार्पण करने के बाद परिसर में शांति बहाली की प्रार्थना की गई। मार्च में शामिल लोगों ने परिसर में छेड़खानी और लाठीचार्ज की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए कहा कि मुख्यद्वार को बन्द करके धरना प्रदर्शन करना अनुचित है। परिसर में कुछ अराजक तत्व पठन - पाठन के माहौल को खराब करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जो घृणित कार्य है। सर सुन्दरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा• ओ• पी• उपाध्याय ने कहा कि छेड़खानी और हिंसा दोनो गलत है। मुख्यद्वार बंद कर देने से दुर दराज से इलाज के लिए अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को मुश्किलों का सामना करने के साथ ही जान का खतरा बढ़ जाता है।

वहीं मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लिया है व लापरवाही पर जल्द बड़े अफसरों पर गाज गिरने की सम्भावनाओं से नकारा नहीं जा सकता। वही प्रमुख सचिव गृह लगातार आईजी रेंज और कमिश्नर के कॉन्टेक्ट में है व साथ हाथ अपडेट ले रहे है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News