प्राइवेट सेक्टर को बचाने की जरुरत : अरूप विश्वास



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 28 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

देश के विकास के लिए प्राइवेट सेक्टर का विकास सबसे ज्यादा जरूरी है, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार इसे तबाह करने पर तुली है। राज्य के मंत्री अरूप विश्वास ने कहा कि इसके लिए लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। आल इंडिया बैक आफिसर्स कंफेडरेशन की ओर से आयोजित महा धरने के मौके पर उन्होंने यह विचार पेश किए।

बैंकों के राष्ट्रीयकरण के 50 साल पूरे होने के मौके पर केंद्र की ओर से बैंकों के निजीकरण के प्रयास का विरोध करने के लिए पहली बार बैंक की ओर से इस तरह के धरने का आयोजन किया गया।

इस मौके पर माकपा नेता श्यामल चक्रवर्ती, कांग्रेस नेता ओम प्रकाश मिश्रा समेत सभी राजनीतिक दल से जुड़े लोग शामिल हुए और प्राइवेट सेक्टर के विकास पर जोर दिया। वहीं कंफेडरेशन के संजय दास समेत अनेक लोगों ने विचार पेश किए।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News