जन सैलाब लाने के लिए भाजपा नेता कर रहे विभिन्न जिलों का दौरा



कोलकाता, 31 जुलाई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आगामी 11 अगस्त 2018 को कोलकाता के रासमणि रोड पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पूनम महाजन की होने वाली सभा पर प्रश्न चिन्ह लग हुआ है। कोलकाता पुलिस से सभा की अनुमति के लिए आवेदन पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में चिन्ता व्याप्त है। बता दें कि इस सभा से पहले भी विभिन्न सभागारों में अनुमति नहीं दिए जाने पर कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

वहीं सभा में जन सैलाब लाने के लिए भाजपा द्वारा विभिन्न जिलों में कार्यक्रम किया जा रहा है। इस क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता जिलों का दौरा कर रहे है। वहीं उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष व बैरकपुर जिला भाजपा के पर्यवेक्षक उमेश राय (मुख्य वक्ता), भाजयुमो प्रदेश सचिव मनसपति दे, जिला भाजपा अध्यक्ष अहिन्द्र नाथ बसु, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अदृकेश घोस सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने बंगाल में युवाओं के मूलभूत अधिकारों के हनन, विद्यालयों व कॉलेजों में भर्ती से लेकर परीक्षा और नौकरियों में आर्थिक गुण्डागर्दी पर जमकर बोला तथा इसके प्रतिवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News