घुसड़ी के 16 कोठी घाट पर भी गंगा आरती प्रारम्भ



हावड़ा, 05 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावड़ा स्थित घुसड़ी के 16 कोठी घाट पर भी आज से गंगा आरती प्रारम्भ हो गया है। आज के गंगा आरती का आयोजन नीलम साव के नेतृत्व में सफल रहा। चूंकि आज पहला दिन था ऐसे में महिलाओं की संख्या कम दिखी। वहीं गंगा आरती दौरान सम्मिलित सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि माँ गंगा को स्वच्छ रखने में अपने कर्तव्यों का पालन करेंगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को गंगा आरती से जोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुँचाते हुए जागरूक करने का अथक प्रयास करेंगी। गंगा स्वच्छता प्रमुख बृज उपाध्याय (गंगा समग्र, पश्चिम बंगाल) ने उपरोक्त जानकारी दी।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News