राणे के विरोध मे उतरी खुलकर शिवसेना



जितेन्द्र मिश्रा, मुम्बई।
नारायण राणे का भाजपा में प्रवेश की चल रही खबर के बीच सरकार की सहयोगी दल शिवसेना ने राणे के खिलाफ पोस्टर वार किया है शिवसेना नगरसेवक और प्रवक्ता अरविंद भोसले द्वारा वरली नाका पर लगाए गए पोस्टर में राणे को अत्यंत भिखारी दिखाया गया है जो राज्य की राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। राणे के खिलाफ ब्यंगात्मक पोस्टर लगाने वाले शिवसेना नेता ने राणे के भाजपा में शामिल होने की चल रही खबर का जमकर विरोध किया और भाजपा के खिलाफ तंज कसा है। बतादे की बीते कई महीने पहले से पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के भाजपा में प्रवेश की चल रही खबर के बीच राणे ने कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी से राम -राम कह दिया है जिसके बाद राणे का भाजपा में शामिल होने की खबर जोरशोर से चल रही है।

वही दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दूसरे दिन महाराष्ट्र प्रभारी सरोज पांडेय ने राणे को पार्टी में शामिल करने को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा की भाजपा के विचार धारा को अपनाने पर राणे को पार्टी में शामिल किया जा सकता परन्तु अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष लेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News