डी•वाई•एफ•आई•, एस•एफ•आई•, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व जननाट्य संघ द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित



हावड़ा, 06 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

रविवार 05 अगस्त 2018 को कामरेड मुजफ्फर अहमद (काका बाबू) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में डी•वाई•एफ•आई•, एस•एफ•आई•, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और जननाट्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन सलकिया मुर्गीहट्टा स्थित संगठन के कार्यालय में सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन महिला नेत्री रूपा बागची ने किया। रूपा बागची ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा रक्तदान शिविरों के आयोजन पर बल दिया है और उन्हें इस बात पर हर्ष है कि इस महादान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इसका सारा श्रेय डी•वाई•एफ•आई• को देते हुए उन्होंने उन पुराने दिनों का स्मरण कराते हुए कहा कि जब इस संगठन ने यह संकल्प लिया था कि रक्त के अभाव में हम किसी को मरने नहीं देंगे। इस संगठन ने ही इसे जनांदोलन का रूप दिया।

वहीं कार्यक्रम में माकपा के जिला सचिव विप्लव मजुमदार भी उपस्थित हुए। उत्सव के माहौल में सम्पन्न हुए इस शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं ने स्वत:स्फूर्त तरीके से आकर रक्तदान किया और मूसलाधार बारिश भी उनके उत्साह को कम नही कर पायी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। रक्तदान शिविर का आयोजन दिवंगत दीपाली भट्टाचार्या, देवाशीष मुखर्जी, बुलबुल बोस, विनय सरकार एवं आशा चन्द्र की स्मृति मे किया गया।

वहीं कार्यक्रम दौरान डुलु दास, विजय साव, पंकज पाठक, डब्लू राय सहित अनेक कार्यकर्ताओं सक्रिय रहे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News