भीख नहीं रोजगार चाहिए, उन्नत बांग्ला सरकार चाहिए



हावड़ा, 08 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भीख नहीं रोजगार चाहिए,
उन्नत बांग्ला सरकार चाहिए।

उपरोक्त दावे के समर्थन में आगामी 11 अगस्त 2018 को कोलकाता के मेयो रोड में युवाओं का सबसे बड़ा समावेश होने जा रहा है जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन की विविशेष उपस्थिति होगी। युवा समावेश के समर्थन में मंगलवार 07 अगस्त को हावड़ा स्टेशन में भाजपा/युवा मोर्चा, उत्तर हावड़ा मंडल-3 द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान वक्ता के रूप में पूर्व रेलमंत्री व वर्तमान भाजपा नेता मुकुल रॉय सहित बंगाल भाजपा के महासचिव सायन्तन बसु, भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव सौरभ सिकदर, हावड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष सुरोजित साहा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय, प्रभारी चंद्रशेखर बासोतिया, हावड़ा जिला भाजपा महासचिव बिनय अग्रवाल, भाजयुमो अध्यक्ष प्रभाकर पंडित, महासचिव ओम प्रकाश सिंह व अन्य उपस्थित हुए।

वहीं भाजपा पार्षद गीता राय ने पुष्प गुच्छ देकर मुकुल रॉय का अभिनंदन किया। इसके साथ ही भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश राय ने अपनी टीम की ओर से मुकुल रॉय को माला पहनाकर सभा में उनका स्वागत किया। वहीं इस जनसभा के संयोजक सुरेन्द्र जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।

सभा को संबोधित करते हुए मुकुल रॉय ने कहा कि ममता का साथ हमने इसलिए दिया क्योंकि सीपीएम के अत्याचार से बंगाल को मुक्त कराना था मगर बंगाल की जनता ने चोर को भगा कर डकैत रूपी तृणमूल को बुला लिया हैं जिसे हम भाजपाई ही भगाएंगे। ममता 42 लोकसभा सीट जितने का जो दावा करती है तो इस जनसभा के माध्यम से मैं ममता को चैलेंज करता हूँ कि आप आने वाले लोकसभा चुनाव में 15 सीट जीत कर दिखाओ।

बंगाल भाजपा महासचिव सायन्तन बसु ने कहा कि असम सरकार ने एक लाख बिस हजार बंगाल के लोगों का डॉक्युमेंट्स बंगाल सरकार को भेजा था कि इसे आप प्रमाणित करें मगर दीदी की सरकार ने एक भी बंगाली का प्रमाण नहीं दिया फिर किस मुँह से ये बंगालियों के हक की बात कह रही हैं ? मुस्लिम वोट की राजनीति बंगाल की जनता समझ चुकी है और आपको जाना होगा।

वहीं कार्यक्रम में भाजपा नेता श्याम प्रसाद राम, रुद्र प्रताप दास, गौतम गोस्वामी, तारकनाथ शाव, डॉ• अमित भट्टाचार्य, विशाल जयसवाल, योगेश सिंह, आनंद राय, पल्लब छड़ी, आनंद सोनकर, सुजीत मल्लिक, प्रत्युष सिंह, अवधेश साव, बद्रीनारायण सिंह, राधारंजन गोस्वामी, मनोज सिंह, हरिनारायण चौधरी, महिला नेत्री इंदु सिंह, बबिता जैन, श्यामा पांडेय, बबिता जैन, किरण प्रकाश सिंह, विभा सिंह, कविता चौधरी, संगीता साव उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा नेता अविनाश प्रताप सिंह, संतोष सिंह, पंकज राय, राजू यादव, बिनोद जायसवाल, पप्पू दुबे, विवेक तिवारी, बिट्टू प्रसाद, मुकेश राय, राहुल महतो, सुखारी सिंह सक्रिय दिखे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News