गंगा स्वच्छता के लिए बच्चों ने लिया संकल्प



हावड़ा, 12 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा स्थित विद्यालय श्री हनुमान जूट मिल्स हिंदी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता के लिए संकल्प लिया। शनिवार 11 अगस्त 2018 को गंगा समग्र द्वारा विद्यालय के कक्षा 8 से लेकर 10वीं कक्षा तक के लगभग 300 बच्चों के बीच गंगा स्वच्छता और जागरूकता अभियान प्रोजेक्टर के माध्यम से चलाया गया।

बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार सान्याल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ शिक्षक व अन्य उपस्थित थे। वहीं गंगा समग्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश वर्मा, प्रमोद गुप्ता, अजय साव भी उपस्थित रहे।

बच्चों ने संकल्प लिया कि माँ गंगा को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे और परिवार सहित समाज के लोगों को भी माँ गंगा को प्रदूषित करने से रोकेंगे।

गंगा स्वच्छता प्रमुख बृज उपाध्याय (गंगा समग्र, पश्चिम बंगाल) ने उपरोक्त जानकारी दी।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News