हावड़ा हिन्दू चेतना मंच की तैयारी पूरी, स्वतंत्रता दिवस पर निकलेगी महारैली



---प्रकाश पाण्डेय, हावड़ा, 13 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा हिन्दू चेतना मंच की ओर से आगामी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर राष्ट्रीय एकता हेतु प्रस्तावित तिरंगा महा रैली का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी लिलुआ बड़ा गेट से प्रातः 8.30 बजे से शुरू होगा, जो बेलूरू बाजार के रास्ते घुसुड़ी, बांधाघाट, गोलाबारी, पीलखाना, नंदी बागान होते हुए अपने प्रारम्भ स्थल पर पहुँच समापित होगी।

वहीं हावड़ा हिन्दू चेतना मंच के अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन हमारे लिए विशेष महत्व रखती है। पिछली बार तकरीबन 25 हजार स्थानीय लोगों ने इस तिरंगा महारैली में हिस्सा लिया था और इस बार आसार है कि उक्त संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी, जिसको ध्यान में रखते हुए हमने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन व अन्य आवश्यक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समस्त सम्प्रेषण मूलक कार्यों को समय पूर्व ही कर लिया गया है। आखिर में उन्होंने नगरवासियों से इस महा रैली में शामिल होने की अपील की।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News