बी•एच•यू• में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महिलाए सड़क पर उतरी



वाराणसी, 26 सितम्बर। बी•एच•यू• में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर महिलाए सड़क पर उतरी। मिर्जामुराद (वाराणसी) लोक समिति के तत्वावधान में बेनीपुर में गाँव की किशोरी लड़कियाँ व महिलाओं ने मंगलवार को बीएचयू में हुई हिंसा की घटना के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध जताया। बेनीपुर गाँव में पंचायत भवन के आशा सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि बीएचयू कैम्पस के अंदर आये दिन छात्राओं के साथ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है लेकिन दोषियों के ऊपर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हों पा रहा है। कालेज में पढ़ने वाली लड़कियों में भय और डर का माहौल है। वहाँ का वातावरण देखकर लड़कियों को पढ़ने के लिए भेजने में डर लग रहा है। महिला-सुरक्षा और छात्र अधिकार के मुद्दे पर हम छात्रों के साथ है। लोगों ने बीएचयू कुलपति को बर्खास्त करने की मांग किया साथ ही सभी ने छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि सरकार को अविलम्ब इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और छात्राओं की सुरक्षा के लिए ठोस और सख्त कदम उठाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में अनीता, सरिता, आशा मौर्या, चंद्रावती, मुन्नी, सुशीला ,फूलवति, मूनरा, कुसुम, दुर्गावती, सुमन, मुन्नी, संजू, सितारा, मनरावती आदि लोग शामिल थे। कार्यक्रम का नेतृत्व लोक समिति कार्यकर्ता सरिता पटेल ने किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News