हावड़ा हिन्दू चेतना मंच के तिरंगा महारैली में उमड़ी भारी भीड़



---प्रकाश पाण्डेय, हावड़ा, 15 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

स्वतंत्रता दिवस पर हावड़ा हिन्दू चेतना मंच की ओर से आयोजित तिरंगा महारैली में हजारों की संख्या में हावड़ावासी शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में तिरंगा थाम अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर बतौर अतिथि उपस्थिति रहे डॉ• आनंद पाण्डेय, गंगा समग्र के प्रांत प्रमुख निशीथ दत्ता, समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल, समाजसेवी अखिलेश शुक्ला, असम से आए पशु प्रेमी व समाजसेवी मुन्ना सेकिया ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया।

वहीं इस मौके पर हावड़ा हिन्दू चेतना मंच के अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर राष्ट्रीय एकता व शांति स्थापना के लिए हर वर्ष हम तिरंगा महारैली का आयोजन करते हैं। लेकिन इस बार जिस तरह से रैली में लोगों की भागीदारी देखने को मिली, वो हमारे सोच से परे था। हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा थामे महारैली को सफल बनाए।

रैली लिलुआ बड़ा गेट से शुरू होकर बेलूरू बाजार के रास्ते घुसुड़ी, बांधाघाट, गोलाबारी, हावड़ा एसी मार्केट, पीलखाना, नंदी बागान होते हुए अपने प्रारम्भ स्थल पर पहुंच समापित हुई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News