हावड़ा, 16 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
भारतवर्ष के 72वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर हावड़ा में अधिकांश जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर हावड़ा भाजपा द्वारा वार्ड संख्या 12 के सुखी संसार के निकट भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल-III के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह के अगुवाई में कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। दूसरी ओर वार्ड संख्या 15 के माधव घोष रोड पर भाजपा नेता नागमणि सिंह द्वारा बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
वहीं वार्ड संख्या 13 के किंग्स रोड में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के महासचिव सुरेंद्र जैन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश राय ने ध्वजारोहण किया। वार्ड संख्या 14 के डबसन लेन में संपर्क हावड़ा के कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने ध्वजारोहण कर बच्चों को उपहार भेंट किया। वहीं महिला नेत्री बबिता जैन सेठी, पार्षद गीता राय उपस्थित रही।
टण्डेल बगान रेलवे कॉलोनी में भाजयुमो ज़िला महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया, रोज मेरी लेन स्थित वार्ड संख्या 13 के पार्षद कार्यालय पर पार्षद गीता राय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला नेत्री विभा सिंह ने झंडा फहराया जिसमें अधिक संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। डबसन रोड स्थित श्रीकुंज के सामने आयोजित कार्यक्रम में महिला नेत्री मधुबाला सिंह, इंदु सिंह, बबिता जैन, गीता त्रिवेदी, सबिता भगत चौरसिया, कविता चौधरी, आशा अग्रवाल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। घासबगान के मोड़ पर भाजपा वार्ड संख्या 13 द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने राजनारायण सिंह, पिंकू सिंह, दीपक स्वामी, मोनू राय, सोनू सिंह,आशुतोष सिंह सक्रिय दिखे और स्थानीय वरिष्ठ नागरिक शिवदत्त अग्रवाल ने ध्वजारोहण पश्चात लोगों में मिष्ठान वितरण किया।