यूथ कॉंग्रेस ने यूपी सीएम और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर का फूंका पुतला



जितेन्द्र मिश्रा, मुम्बई।
बीते कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय में महिला छात्राओ पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज की निंदा पुरे देश मे की जा रही है। इसी का नतिजा आज मुंबई विश्वविद्यालय मे दिखाई दिया। मुंबई एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष तथा मुंबई यूथ कांग्रेस के उप अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने मुंबई विश्वविद्यालय कालिना के बाहर केंद्र और उत्तर प्रदेश की आदित्य योगी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल मोर्चा निकाला और केंद्रीय मानव संशाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का पुतला फूंका । इस मौके पर सूरज सिंह ठाकुर ने बीजेपी सरकार से घायल छात्राओं को दो दो लाखों रुपए देने की मांग की।और देश के सभी स्कूल कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये तथा पुलिस प्रोटेक्शन भी दिया जाये ऐसी सरकार ने ठाकुर ने की है । जिन छेड़ छाड़ की घटनाओं के विरोध में बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय के छात्राओं ने प्रदर्शन किया उसे गम्भीरता से लिया जाना चाहिए और उनके साथ हुए लाठी चार्ज के दोषियों पर सख्त से सख्त और जल्द से जल्द कार्यवाही होनी चाहिए , पुलिस और बदमाशों के द्वारा के खिलाफ मोर्चा निकालने वाले सूरज सिंह ठाकुर से साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News