बनारस शहर-ए-खास है। संस्कृति व परम्परा का भण्डार है। धार्मिक राजधानी भी है। न मात्र भारतवर्ष के बल्कि समूचे विश्व जगत के पर्यटकों का चहेता पर्यटन केन्द्र है। एक ओर यहाँ बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद हैं तो दूसरी ओर मोक्ष प्राप्त की आस्था का प्रतीक भी है। आज की बात करें तो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सांसदीय क्षेत्र हैं।
सरकारी विद्यालयों के समूचे प्रगति कार्य की रफ्तार एक ओर जहां न के बराबर हैं वही उन में नियुक्त शिक्षकों के वेतन की बात तो निराली हैं। मानसिकता यह बन गयी है कि नौकरी तो चाहिए सरकारी पर अपने बच्चों को शिक्षा दिलायेंगे गैर-सरकारी विद्यालयों में। वही गैर-सरकारी विद्यालयों के समूचे प्रगति कार्य की रफ्तार सराहनीय हैं वही उन में नियुक्त शिक्षकों के वेतन उनके कार्यशैली, योगता व अनुभव पर तय हैं व प्रबंधन द्वारा लगातार उनके कार्यशैली पर पैनी नज़र रहती है जिससे अनुचित पाये जाने पर कार्यवाही के प्रहार का भी भय बना रहता है। असर यह होता है कि सरकारी विद्यालयों की तुलना में गैर-सरकारी विद्यालयों के शिक्षा का स्तर बेहतर होता हैं जिससे विद्यार्थियों व अभिभावकों में संतोष बना रहता है और यदि कुछ समस्या होती है तो वो फीस अर्थात शुल्क को ले कर होती है।
इन दिनों सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल बनारस, चंदौली व आस पास के जिलों में चर्चा का विषय है। डिजिटल इंडिया के रंग में रंगा यह विद्यालय अपने बेहतरीन इनफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक तकनीक, भीतरी व बाहरी खेल, काल व सांस्कृतिक से परिपूर्ण, उच्च श्रेणी के अध्यापकों के साथ जिलें के अन्य नामी विद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए अभिभावकों व विद्यार्थियों के लिए आकर्षण व सुनहरा अवसर के रूप में अपनाया जाने लगा है जिसका पूरा श्रेय प्रबंधन की अगुवाई कर रहे उद्योगपति दीपक बजाज को जाता है। अन्य विद्यालयों की भांति भी सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के शाखाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है परन्तु प्रबंधन के सराहनीय सार्थक प्रयास से कार्यक्रम का पैमाना उच्च श्रेणी का होना जिससे विद्यार्थियों को हर एक क्षेत्र में उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना व उदाहरण के लिए उस क्षेत्र के व्यक्ति विशेष को बुलाकर विद्यार्थियों के बीच प्रस्तुत करना महत्वपूर्ण कदम के साथ साथ विद्यालय के विशाल स्वरूप को दरसाता है। गत दिनों विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों में कॉमनवैल्थ खेल में कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली गीता फोगट व टीवी धारावाहिक सम्राट अशोक में अशोक की मुख्य भूमिका अदा करने वाले प्रसिद्ध युवा कलाकार सिद्धार्थ निगम की उपस्थिति नवीनतम उदाहरण है। कार्यक्रम में उद्योगपति मनोज बजाज, श्याम बजाज, अनिल सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, अभिभावकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।