वीसी की बर्खास्तगी को लेकर छात्रों ने मुंडन कराकर किया पिंडदान



वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गत दिनों छेड़खानी को लेकर आन्दोलनरत छात्राओं पर बर्रबर लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ईशू के नेतृत्व में बिड़ला छात्रावास चौराहे के पास छात्रों ने मुंडन करवाकर पिंडदान किया।

इस अवसर पर छात्रनेताओं ने कहा कि छात्राओं के उपर लाठीचार्ज करवाने के दोषी कुलपति की बर्खास्तगी एवं सर सुन्दरलाल अस्पताल के बलात्कार के आरोपी चिकित्सा अधीक्षक को हटाने तक छात्रों का आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यरुप से आशुतोष सिंह ईशू, राहुल राज सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, आखिलेश पाल सहित सैकडों छात्र मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News