अपनी संस्कृति और परम्परा को कायम रखना ही है परम कर्तव्य – दिलीप घोष



हावड़ा, 26 सितम्बर। 1977 से पोर्ट कर्मियों द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन हावड़ा स्थित सी०पी०टी० क्वार्टर (कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट आवास) परिसर में होता रहा है। दुर्गा पूजा मण्डप का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष ने किया। साथ साथ माँ दुर्गा को पुष्प-माला अर्पित करते हुए अपनी आस्था प्रकट की व इस विशेष आमंत्रण पर आयोजक संस्था वीणा स्पोर्टिंग क्लब का आभार व्यक्त किया।

उदघाटन पश्चात पूजा मण्डप के सामने बने मंच पर संस्था द्वारा दिलीप घोष सहित अन्य सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। अपने वक्तव्यों में द्वार पर शिव, मण्डप की चोटी पर हनुमान व मण्डप में माँ दुर्गा विराजमान हैं का जिक्र करते हुए दिलीप घोष ने कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश को दोहराते हुए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पूर्व में जारी फरमान पर चुटकी ली। माँ दुर्गा के अलग अलग रूपों का वर्णन करते हुए शस्त्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि बिना शस्त्र के माँ दुर्गा का रूप कैसा ? बिना धनुष-बाण के श्री राम की पहचान कैसी ? रामायण महाभारत में भी शस्त्र पूजा का जिक्र है फिर इस पर पाबंदी क्यों ? यह तो साक्षात हमारे संस्कृति और परम्परा को बदलने का प्रयास हो रहा है जिसे हम बरदास्त नहीं करेंगे। हमे अपनी संस्कृति और परम्परा को कायम रखना ही है और यही हमारा परम कर्तव्य है। ध्यान रहें माँ दुर्गा आएंगी अपनी ही मर्जी से और विदा भी होंगी अपनी मर्जी से, कोई चाह कर भी नहीं रोक सकता, उनकी मर्जी के आगे किसी का नहीं चलता।

वहीं मूर्ति विसर्जन पर बोलते हुए उन्होने कहा कि अब यह मामला पुलिस के हाथों में हैं, देखा जाए, कब कैसे और क्या होता है, पर पुलिस भी तो उन्हीं की सुनेगी! बातों बातों में उन्होने माँ दुर्गा के शेर का भी जिक्र किया। शेर पर कहते है कि मैं शेर के रूप को देखता हूँ, उसके बड़े दंत खून से लत-पत दिखते है तो सोचने को मजबूर हो जाता हूँ कि कहीं इस शेर पर भी रोक न लग जाए और फरमान जारी हो जाए कि माँ दुर्गा की सवारी अब साईकिल होगी या फिर कुछ और। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने वक्तव्यों में कहीं से भी पश्चिम बंगाल सरकार के नेतृत्व के प्रति तंज कसना नहीं छोड़ा।

वहीं उदघाटन कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रसून राम, सचिव रमाकांत अहिर, कोषाध्यक्ष विदेशी भर सहित सामूहिक कार्यकर्ता सक्रिय दिखें। भारतीय जनता पार्टी की ऑर से प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, सचिव दीपांजन गुहा, युवा नेता उमेश राय, पार्षद गीता राय, वरिष्ठ पत्रकार आनंद पाण्डेय, मण्डल-3 अध्यक्ष उमेश यादव, मण्डल-2 अध्यक्ष अवधेश साव, मण्डल-3 महामंत्री सुरेन्द्र जैन, पश्चिम बंगाल असंगठित ट्रेड यूनियन, हावड़ा मण्डल के महासचिव देवनारायण मण्डल, हावड़ा रेल्वे स्टेशन कैटरिंग वेण्डर्स एंड हेल्पर्स मोर्चा के उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर जाना, कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह, प्रहलाद कुमार सिंह, विशाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News