राखी उत्सव का आयोजन



हावड़ा, 26 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 59 से तृणमूल कांग्रेस पार्षद रियाज अहमद के नेतृत्व में वार्ड के बूथ संख्या 181 द्वारा बेलूर स्थित केवड़ा बागान मोड़ के समीप बी• के• पॉल बाजार में "राखी उत्सव" मनाया गया। इस उत्सव में विभिन्न धर्मों में आस्था रखने वाले लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं मुस्लिम बहनें हिन्दू भाईयों को और हिन्दू बहनें मुस्लिम भाईयों को राखी बांधते हुए राखी का त्यौहार मनाया और समाज को भाईचारे का संदेश देते हुए उत्सव को एक सही मायने में दर्शाया है।

उत्सव दौरान मोहम्मद स्माइल, हाजी मो• इस्लाम, डॉ• सुजीत, डॉ• नसरीन आलिया, सुब्राता घोस, गौतम दे, दिलीप पॉल, देबाशीष राय चौधरी, रीना प्रतिमा मजूमदार, रबिया खातून, अशफाक अहमद, मोहम्मद जुमन, मो• अफरोज़ अहमद व अन्य उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News