भाजपा बैरकपुर ज़िला पिछड़ी जाति मोर्चा के सभा पर लगा ग्रहण



बैरकपुर, 30 अगस्त 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी बिल लाकर समाज में सार्थक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करने हेतु 'सामाजिक न्याय उत्सव' तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम गुरुवार 30 अगस्त 2018 को बैरकपुर के सुकान्त सदन में होना तय था जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष स्वपन पाल सहित कई प्रदेश नेतृत्व को उपस्थित होना था। कार्यक्रम के आयोजक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरोजित दास दोपहर जब सुकान्त सदन पहुँचे तब सदन के व्यवस्थापकों द्वारा उन्हें कहा गया कि आपकी बुकिंग रद्द कर दी गयी है। आप का कार्यक्रम यहाँ नहीं हो सकता है। तभी वहां म्युनिसिपलिटी चेयरमैन पहुँचे और कहा कि आपलोग यहाँ से अभी हट जाईये जिससे भाजपा बैरकपुर ज़िला पिछड़ी जाति मोर्चा के सभा पर ग्रहण लग गया।

भाजपा के बैरकपुर के पर्यवेक्षक उमेश राय ने बताया कि वहां बड़ी संख्या में तृणमूल के कार्यकर्ता भी पहुँचे और सबको खदेड़ा भी। वहीं पथ सभा दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये तृणमूल की बेचैनी का परिचय है, तृणमूल की नेत्री जहां अटल जी का हाल जानने दिल्ली पहुँच गयी वहीं इनके अनुयायी अटल जी के स्मरण सभा को रोक रहे है। ये वही अटलजी थे जो नहीं होते तो तृणमूल का जन्म होते उसकी मृत्यु हो जाती। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी बैरकपुर म्युनिसिपलिटी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करेगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News