निर्मल गंगा चेतना मंच द्वारा कैंप का आयोजन



कोलकाता, 03 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

निर्मल गंगा चेतना मंच द्वारा केरल में आई भीषण बाढ़ से पीड़ित लोगों को सहायता पहुंचाने हेतु कैंप का आयोजन आदि भूत नाथ मंदिर समीप निमतल्ला घाट स्ट्रीट में किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने इस कैंप में उपस्थित होकर स्थानीय नागरिकों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु अपील की। वहीं कुसुम मोदी, रूपा शर्मा, शंभू कुमार मोदी, नीलिमा सिन्हा, संजय मंडल, शशि अग्रवाल, मीना चौरसिया, आभा सिंह, ज्योति गुप्ता, रेखा अग्रवाल, मंजू शर्मा, मंजू जायसवाल, रंजना अग्रवाल, अमित तिवारी, सचिन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्णिमा कोठारी, कमल सोनकर, लक्ष्मी रतन ओझा, पूर्णिमा चक्रवर्ती, करिश्मा खन्ना, प्रियदर्शन, मीनाक्षी सांगानेररिया, रोशन हलवाई व अन्य उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी संस्था के सदस्य प्रकाश किला ने दिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News