कोलकाता में एक बार फिर हादसा, माजेरहाट पुल का हिस्सा ढहा



कोलकाता, 04 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

दक्षिण कोलकाता के माजेरहाट में फ्लाइओवर का हिस्सा ढहने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में कई वाहनों के दबे होने की आशंका है। रेस्कयू टीम एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस और दमकल कर्मचारी बचाव के कार्य में लगे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। प्राप्त सूचना के आधार पर हादसे में एक की मौत और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं पुल का एक हिस्सा गिरने का कारण बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण पुल कमजोर हो गया था और यही वजह रही कि हादसा हुआ। बता दें कि बीते वर्ष 2016 में भी कोलकाता के विवेकानंद रोड (गणेश टॉकिज मोड़) पर फ्लाईओवर ब्रीज का हिस्सा ढहा था जिसमें कईयों ने दर्दनाक मौत का सामना किया था।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News