दो दिवसीय आउटरीच हेल्थ कैम्प का आयोजन



--- संतोष यादव, सुलतानपुर।
राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के संयुक्त तत्वाधान में मलिन बस्ती दरियापुर, घरहॉ खुर्द, लोलेपुर में 27 व 28 सितम्बर दो दिवसीय आउटरीच हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें अम्बेडर पार्क दरियापुर में आयोजित कैप्म का उद्घाटन विधायक सूर्यभान सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गरीब जनता के दरवाजे तक सुविधा पहुँचें। चिकित्सा तो मूलभूत आवश्यकता बन गयी है।

कैम्प में चिकित्सकों ने लोगो का स्वास्थ परीक्षण कर दवाएं मुहैया कराई। बच्चों का टीकाकरण भी हुआ। इसी तरह घरहॉ खुर्द, लोलेपुर में आयोजित कैम्प का शुभारंभ ई•ओ• नगर पालिका परिषद ने किया। इस मौके पर उन्होंने लोगो की सफाई संबंधी समस्या भी सुनी। इस अवसर पर जिला प्रबंध स्वास्थ विकास यादव, शहरी मिशन प्रबंधिका बबिता वैश्य,  क्षेत्रीय स्तरीय समिति की अध्यक्ष जरीना, उमा, गीता शर्मा, कोमल गौड़, सबा, तारिक आदि मौजूद रहे। 

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News