छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस भेंट किया गया



हावड़ा, 07 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

वार्ड शिक्षा कमिटी - वार्ड संख्या 13 की अध्यक्ष व वार्ड से भाजपा पार्षद गीता राय, कमिटी के सचिव और श्री महादेव विद्यालय प्राथमिक विभाग के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार राय द्वारा छात्र-छात्राओं में नए स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया। सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राओं को वस्त्र दिए जाते है। कक्षा एक से चार तक के बच्चों को पार्षद गीता राय ने नए स्कूल ड्रेस देते हुए बच्चों के उज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की।

मौके पर भाजपा नेता उमेश राय, विद्यालय के शिक्षक सूरज रजक, चंद्रशेखर सिंह, विनीत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, शिक्षिका शिला पाण्डेय ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News