छात्र राजद पूर्वी चंपारण करेगा दशहरे के दिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी का पुतला दहन



--- ज्ञानेश्वर गौतम, बिहार, 29 सितम्बर।

छात्र राजद पूर्वी चंपारण द्वारा दशहरे के दिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी का पुतला दहन किया जाएगा। छात्र राजद के अध्यक्ष अवनीश कुमार यादव ने बताया कि कल शाम 3 बजे रावण रूपी कुलपति का पुतला दहन कर इसके खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूका जाएगा।

उन्होंने बताया कि फांसी की सजा पाने वाले से भी आखिरी इच्छा पूछी जाती है पर कुलपति ने अधिशाषी निकाय की आड़ में विद्वान बिहारी शिक्षक द्वय को बर्खास्त किया है। इसके पहले भी बिहारी टीचर डा• संदीप को नाजायज तरीके से निकाला गया था। लेकिन अब बिहार की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दास्त नही किया जाएगा।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News