हावड़ा, 12 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पिछले माह 22 अगस्त को हावड़ा के बड़े होटलों से देह व्यापार में लिप्त 55 युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और तभी से भाजपा इस मुद्दे पर मुखर रही है। भाजपा व भाजयुमो उत्तर हावड़ा मंडल-3 द्वारा 11 सितम्बर की शाम 4 बजे वार्ड संख्या 14 स्थित अशोका होटल के सामने एक विरोध सभा का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश राय के नेतृत्व में इस विरोध सभा का आयोजन किया गया। विरोध सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो हावड़ा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हावड़ा का प्रवेश द्वार 14 नंबर वार्ड आज अवैध गतिविधियों का अड्डा बन गया है। हटलों में देह व्यापार, अवैध जुए के अड्डे, अवैध शराब की बिक्री, खुलेआम सट्टाबाजी, अवैध पार्किंग और तोलाबाज़ी ही आज 14 नंबर वार्ड का परिचय बन गया है। मगर भाजपा ये सब होने नहीं देगी। मैं वार्ड के सम्मानित नागरिकों, क्लब-संगठनों, सभी राजनीतिक दलों से आह्वान करता हूँ कि आइए हम अपने वार्ड को अवैध धंधों से बचायें।
विरोध सभा में बोलते हुए भाजयुमो प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि सिर्फ अशोका होटल नहीं बल्कि न्यू अशोका होटल आदि कई बड़े होटलों में भी देह व्यापार का धंधा जोरो पर चल रहा है। अकेले सब्ज़ी बाजार में 10 से ज्यादा अवैध दारू के ठेके चल रहे है जहां से पुलिस का हिस्सा जाता है। 14 नंबर वार्ड के नागरिकों के लिए भाजपा अब बड़ा आंदोलन करेगी और देह व्यापार, खुलेआम सट्टेबाज़ी, ऑनलाइन जुआ से हावड़ा के लोगों को मुक्त कराएगी। पुलिस साथ दे तो ठीक वर्ना हमे कानून सुधारना आता है।
वहीं भाजपा नेता लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि कम से कम देह व्यापार करने वालों को अपनी माँ बहनों से तो शर्म करना चाहिए। युवा नेता प्रमोद दुबे, प्रत्युष सिंह ने भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि हावड़ा स्टेशन के इस इलाके में देह व्यापार, खुलेआम सट्टेबाज़ी, दारू का अवैध धंधा आदि सारे अवैध कार्य टीएमसी और पुलिस की मिलीभगत का प्रमाण है।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप दास, कोषाध्यक्ष सुभाष झा, भाजपा मंडल-2 अध्यक्ष अवधेश शाव, बाली मंडल-2 भाजपा अध्यक्ष मनोज सिंह, एस•सी• मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिनारायण चौधरी, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विवेकानन्द राय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष योगेश सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा उत्तर हावड़ा-3 के महासचिव सुरेंद्र जैन ने किया। वहीं संग्राम शाव, विवेक सिंह, संतोष सिंह, प्रह्लाद सिंह, विशाल सिंह, बिट्टू प्रसाद, मोनू सोनकर, ठाकुर सूरज सिंह, बिनोद जयसवाल, श्रीकांत राठौर, मुकेश राय, पंकज राय का विशेष योगदान रहा।