चारों भाई का मिलन देख सजल हुई आंखें...



--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।

* काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप मेला

काशी के लक्‍खा मेलों में शुमार नाटी इमली की विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप की लीला में रविवार को चारो भाइयों के गले मिलते ही भक्‍तों की आँखें सजल हो गई। चित्रकूट रामलीला समिति की ओर से आयोजित भरत मिलाप की लीला को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ी थी। भरत मिलाप लीला में जैसे ही श्रीराम, लक्ष्‍मण दौड़कर भरत, शत्रुध्‍न से गले मिलते ही चारो तरफ हर हर महादेव का जयघोष होने लगता है। जिसके कारण हर तरफ भक्तिमय माहौल हो जाता है। चारो भाइयों के मिलन की इस अदभुत लीला को देखने के लिए अपार जनसमह उमड़ा हुआ था।

वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता राम अवतार पाण्‍डेय ने बताया कि गोस्‍वामी तुलसीदास जी के गुरूभाई मेधा भगत द्धारा स्‍थापित इस लीला में भगवान श्रीराम स्‍वंय विराजमान होकर दर्शन देते है।

वहीं लीला का सबसे अदभुत आकर्षण केशरिया पगड़ी बांधे काशी के यादव बंधु इस लीला के आयोजन की कमान संभ्‍ााले रहते है।

इसके पूर्व काशी नरेश अनंत नारायण सिंह के पहुँचने पर पीएसी के जवानों ने उन्‍हें गार्ड ऑफ आनर देकर सलामी दी। काशी नरेश अनंत नारायण सिंह चारो भाइयों का दर्शन कर उन्‍हें सोने की गिन्‍नी भेंट की। भरत मिलाप लीला में काशी नरेश अनंत नारायण सिंह के पहुँचने पर उमड़े जनसैलाब ने हर हर महादेव के उदघोष से उनका स्‍वागत किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News