भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप



हावड़ा, 26 सितम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

इस्लामपुर में हुए छात्र हत्या के प्रतिवाद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत 12 घंटे बंगाल बंद के तहत उत्तर हावड़ा भाजपा के कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से जेलियापाड़ा टेलीफोन एक्सचेंज के पास पूर्व निर्धारित जुलूस में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे। वहीं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा वहां उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाया जाने लगा। पुलिस की उपस्थिति में जैसे ही भाजपा का पूर्व निर्धारित जुलूस निकाला गया वैसे ही गोलाबाड़ी थाना की पुलिस ने जुलुस पर बल प्रयोग कर उसे आगे बढ़ने से रोका। भाजपा नेता उमेश राय, तारकनाथ साव, बिनय अग्रवाल, पाषर्द गीता राय, मंडल अध्यक्ष अवधेश साव, उमेश यादव, सुरेंद्र जैन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर हावड़ा के प्रमुख सड़क जीटी रोड पर अवरोध करते हुए वहीं सड़क पर लेट गए।

महिला नेत्री बबिता जैन, मधुबाला सिंह, विजय लक्ष्मी रेड्डी, युवा नेता विशाल जयसवाल, बिमल प्रसाद, राजेश राय, संतोष सिंह, अविनाश प्रताप सिंह, विक्की यादव, आनंद सोनकर, रवि जैस्वारा, हरि नारायण चौधरी, अशोक प्रसाद, अमित भट्टाचार्य, अमित जयसवाल, चंदन राम, बिट्टू प्रसाद, देव प्रकाश राय सहित 37 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने में रखा गया जिन्हें शाम 6 बजे निजी मुचलके पर रिहा किया गया। आरोप यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद उड़ियापाड़ा नंदीबगान, जेलियापाड़ा में तृणमूल के गुंडों ने आतंक मचाया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News