स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित





हावड़ा, 07 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 14 के मुखराम कनोडिया रोड स्थित गुरुद्वारा सिख संगत में उत्तर हावड़ा की समाजसेवी संस्था संपर्क हावड़ा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन की अगुवाई में वार्ड की जनता के स्वास्थ्य परिसेवा का ख्याल रखते हुए कोलकाता की संस्था इंडियन कैंसर सोसायटी द्वारा 195 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें नेत्र, मधुमेह, रक्त, हृदय रोग परीक्षण के साथ साथ सामान्य, महिला, शिशु, चर्म एवम हड्डी के विशिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद गीता राय, उमेश यादव, बबिता जैन सेठी, राजेश राय, हरिनारायण चौधरी, विशाल साहनी, विशाल सिंह, मोनू सोनकर, शुभम जैन, अनिल सोनकर, सुमित जैन ओमियो दास, शुभम साव, गुड्डू राय, प्रहलाद सिंह, राजेश यादव एवम राहुल जैन व अन्य उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News