स्वच्छता अभियान..... हावड़ा में





हावड़ा, 02 अक्टूबर। आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मोत्सव पर गंगा समग्र के बंगाल प्रमुख बृज उपाध्याय की देख रेख मे, हावड़ा जिला गंगा समग्र प्रमुख बलराम पाठक द्वारा बेलूरमठ के आस-पास क्षेत्रों में स्वछता अभियान का कार्यक्रम आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम गंगा समग्र, हरिजन सेवक संघ, 21वी बंगाल बटालियन, हावड़ा गंगा सेवा संघ के बैनर तले हुआ। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार सान्याल, सुबेदार मेजर इन्द्र साहेब, समाजसेवी विकास अग्रवाल, हावड़ा गंगा सेवा संघ के उपाध्यक्ष शंकर जाना, समाजसेवी बसंत महतो, समाजसेवी संजय सिंघला, हावड़ा जिला गंगा समग्र के उपाध्यक्ष बिकास ठाकुर, राकेश पांडेय, मदन परिया, बिनोद पाठक सहित कई समाजसेवी उप्सित्थ थे।

बृज उपाध्याय कहते है की एक स्वच्छ तन, एक स्वच्छ मन और एक स्वच्छ प्रयास से ही एक स्वच्छ वातावरण, एक स्वच्छ परिवेश, एक स्वच्छ समाज और एक स्वच्छ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। इसके विपरीत गंदगी कहीं भी हो, वह उसके विनास का कारण होता है, गंदगी तन व मन में हो तो वह व्यक्ति विनाश का कारण बनता है, गंदगी वातारण में हो तो वह वातारण प्रदूषित हो जाता है, गंदगी समाज मे हो तो वह समाज अपने आप मे जहर हो जाता है और अगर गंदगी राजनीति में हो तो अपने ही लोग आपस मे लड़ बैठते हैं जिससे सिर्फ समाज और राष्ट्र का ही क्षति होता है। इसलिए स्वच्छ्ता सिर्फ वातारण मे ही नही बल्कि स्वच्छता अपने आप में लाना होगा, स्वच्छता समाज में लाना होगा जिससे एक स्वच्छ, स्वस्थ और मजबूत भारत का निर्माण हो सके, एक विश्व गुरु भारत का निर्माण हो सके।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News