भाजपा द्वारा पार्षद के खिलाफ गण हस्ताक्षर अभियान



हावड़ा, 28 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावडा के घनी आबादी वाला हावड़ा नगर निगम का वार्ड संख्या 15 फ़कीर बगान पार्षद अनूप चक्रवर्ती की उपेक्षा का शिकार रहा है, बार बार यहाँ के लोगों ने पार्षद पर सफाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पिछले साल भी छठ पूजा के समय इस इलाके के लोगो का गुस्सा फूटा था तब आनन फानन में निगम ने यहाँ सफाई अभियान चलाया था, उसके बाद से स्थिति जस की तस है। ये बाते भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने जोर देकर कहा।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फ़कीर बगान के 48/5, 48/4, 25/1/1, 25, 27, 27/A, 33 की खुली नालियां महीनों से साफ नही होती। फ़क़ीर बगान से नंदो घोष रोड की ओर जाने वाली नालियों का हाल ऐसा है कि जिसे देखने पर डर लगता है, जहाँ एक ओर डेंगू मलेरिया जैसे रोग लोगों को अपना शिकार बना रहे है वही यहाँ के पार्षद की उदाशीनता के कारण लोग रोज संक्रमण से जूझ रहे है।

स्थानीय युवाओं ने आज सुबह से मोर्चा खोल दिया और गंदगी वाले स्थान पर एक 'गण हस्ताक्षर' अभियान चलाया जिसे लोगों का जोरदार समर्थन मिला। कार्यक्रम के संयोजक मोनू सोनकर, रंजीत शर्मा, बिट्टू सिंह, गुड्डू, टिंकू प्रजापति, अमित रजक, राहुल सोनकर, अविनाश सिंह व राजू रविदास ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। गण हस्ताक्षर के साथ साथ लोगों से अपने इलाके को साफ रखने में सहयोग करने की बात रखी गई। स्थानीय लोगों ने इस पूरी अव्यवस्था के लिए सीधे तौर पर पार्षद को दोषी ठहराया है। सत्ताधारी पार्टी के पार्षद, मेयर, विधायक और सांसद होने के बावजूद इस इलाके में इतनी बदहाली क्यों ?

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News