कपड़ा मंत्रालय ने ‘फैब्रिक ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया



गुरूग्राम, 31 अक्टूबर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने आज गुरूग्राम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर फैब्रिक ऑफ यूनिटी का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर यूनिटी मार्च को झंडी दिखाकर रवाना भी किया। स्मृति जुबिन ईरानी ने परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के कार्यालय पदाधिकारियों और कर्मचारियों तथा अपरेल ट्रेनिंग और डिजाइन सेंटर (एटीडीसी) के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी।

कपड़ा मंत्री ने परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) का आह्वान किया कि वह अपने कार्यालयों में यूनिटी ऑफ फैब्रिक की धारणा का प्रसार करे, जो सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने एईपीसी से कहा की वह सरदार पटेल द्वारा भारतीय संघ में शामिल किये गए तत्कालीन रजवाड़ों के समूचे इतिहास और वस्त्र डिजाइनों को एक साथ प्रदर्शित करें।

इस अवसर पर उन्होंने अधिक संख्या में कुशल श्रमिकों को संगठित क्षेत्र मे लाने के लिए वस्त्र और परिधान क्षेत्र के विकास के वास्ते भारत सरकार द्वारा 2016 में दिये गए 6000 करोड़ रूपए के पैकेज की चर्चा की।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की